
UP: धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को दे रहे थे कई तरह के लालच... दो गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (UP Gorakhpur) में पुलिस ने धर्म परिवर्तन (Conversion) के नाम पर लोगों को कई तरह के लालच देने के आरोप में 2 आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में एक जम्मू कश्मीर का तो दूसरा पंजाब का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोरखपुर (UP Gorakhpur) में धर्म परिवर्तन (Conversion) कराने के नाम पर लोगों को लालच देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह आरोपी पिपराइच थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में किराए पर रहते थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने केशव सिंह जम्वाल पुत्र गोवर्धन सिंह जम्वाल निवासी थाना जानेपुर जिला जम्मू और ओमकार पुत्र स्व. मदन लाल निवासी ग्राम अनेड़ थाना नंगलभूर जिला पठानकोट पंजाब को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. बता दें कि गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध त्वरित अभियान शुरू कर रखा है. इसके तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में और क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
'लोगों को आरोपी दे रहे थे तरह तरह के प्रलोभन'
इस मामले में केस दर्ज कराया गया था कि एक महिला के घर पर कुछ दिनों से केशव सिंह जम्वाल व ओमकार रहते हैं. ये दोनों जनवरी से लोगों को नकद धन, आराम की जिंदगी, मिशनरी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा, रोजगार का प्रलोभन दे रहे थे. आरोप है कि ये मनोवैज्ञानिक दबाव और पैसे की एवज में लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को आराजी चौरी से सिंधावल मोड से गिरफ्तार किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










