
UP: दो साल पहले लिखवाया था युवक पर रेप केस, 18 साल की बालिग होने पर उसी से मंदिर में रचाई शादी
AajTak
यूपी के अलीगढ़ में प्रेमिका ने बालिग होने पर घर वालों से बगावत कर प्रेमी से मंगलवार को मंदिर में शादी रचा ली. प्रेमिका के घर वालों के विरोध के चलते प्रेमी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया था और प्रेमी को पांच महीने जेल में काटने पड़े थे.
यूपी के अलीगढ़ में प्रेमिका ने बालिग होने पर घर वालों से बगावत कर प्रेमी से मंगलवार को मंदिर में शादी रचा ली. प्रेमिका के घर वालों के विरोध के चलते प्रेमी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया था और प्रेमी को पांच महीने जेल में काटने पड़े थे. (अलीगढ़ से शिवम सारस्वत की रिपोर्ट) हाईकोर्ट से प्रेमी को जमानत मिल गई थी लेकिन इस बीच दोनों मिल नहीं सके. वहीं, लड़की के 18 साल पूरे होने पर कोर्ट में प्रेमी से मुहब्बत की अपनी पूरी दास्तां बयान करते हुए केस वापस ले लिया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










