
UP: 'तबादला चाहिए तो बीवी को मेरे पास भेजोट, JE की डिमांड से तंग हुआ लाइनमैन, दे दी जान
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक लाइनमैन ने जेई की डिमांड से तंग आकर जान दे दी. लाइनमैन अपना तबादला कराना चाहता था. आरोप है कि तबादले के बदले जेई ने लाइनमैन से अपनी पत्नी को भेजने की मांग की थी.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक लाइनमैन ने जेई की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी. मरने से पहले लाइनमैन ने अपने बयान में कहा कि बिजली विभाग में तैनात जाएगी नागेंद्र कुमार उसका तबादला कराने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात करते थे, जिससे आहत होकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है.
दरअसल, पलिया थाना क्षेत्र एक कस्बे में बने बिजली उप केंद्र में रहने वाले लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने जेई नागेंद्र कुमार की प्रताड़ना से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा पिछले 3 साल में कई बार तबादला इधर-उधर किए जाने से परेशान होकर लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने पलिया विद्युत उपकेंद्र कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तो गोकुल प्रसाद को नहीं बचाया लेकिन बाद में घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिवारी जन आग में झुलसे गोकुल प्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आएं. यहां से रेफर हो जाने के बाद लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने मरने से पहले अपने दिए बयान में कहा कि बिजली विभाग में तैनात जाएगी नागेंद्र कुमार उसका तबादला कराने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात करते थे, जिससे आहत होकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है.
मृतक लाइनमैन गोकुल प्रसाद की पत्नी राजकुमारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले 3 साल से उसके पति का ट्रांसफर विभाग के लोग कहीं महंगापुर कर देते थे, कहीं अलीगंज कर देते थे तो कभी गोला कर देते थे और जब हमारे पति ने उनसे अपना ट्रांसफर पलिया कराने की बात कही तो बिजली विभाग में तैनात जेई नागेंद्र कुमार कहते थे कि पहले अपनी बीवी को लाकर हमारे पास सुलाओ तब हम ट्रांसफर करेंगे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए लखीमपुर खीरी जिले के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बिजली विभाग में तैनात जेई नागेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और तहरीर मिलने की बात कही है. मृतक लाइनमैन गोकुल प्रसाद के परिवार वालों ने देर रात जेई और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लिखित में एक शिकायत पुलिस को दे दी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










