
UP: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', शादी से इनकार करने पर युवक ने दी नाबालिग को जान से मारने की धमकी
AajTak
दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की मिस्ट्री अभी सुलझी भी नहीं है कि कानपुर में इसी केस की तर्ज पर एक युवक ने नाबालिग को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है. नाबालिग ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया था, इससे बौखलाए आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की मिस्ट्री अभी सुलझी भी नहीं है कि कानपुर में इसी केस की तर्ज पर एक युवक ने नाबालिग को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है. दरअसल, नाबालिग ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था. इस पर युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने धमकी दी कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा.
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी मोहम्मद फैज उनकी 17 साल की बेटी के साथ स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ करता था. पहले परिवार ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो परिवार ने फैज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया.
कुछ समय बाद फैज नाबालिग के घर गया और उसे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा. साथ ही धमकी भी दी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में शिकायक की गई. अपनी जान को खतरा होने का हवाला दिया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
वहीं, नौबस्ता पुलिस ने आरोपी फैज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. साथ ही चमनगंज निवासी फैज के घर छापेमारी की. लेकिन जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो युवक की मां और परिजन पुलिस से भिड़ गए, हालांकि मौके पर और पुलिस बल बुलाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इस मामले में एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय का कहना है कि 16 अक्टूबर को चमनगंज निवासी मोहम्मद फैज के खिलाफ थाना नौबस्ता में पॉस्को एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था.
शिकायत के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे रहा था. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










