
UP: झाड़ियों में मिली लड़की की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका
AajTak
युवती के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, चायल सीओ श्यामकांत, चरवा इंस्पेक्टर संतोष शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक निजी नलकूप के पास झाड़ियों में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव की है.
हालांकि काफी प्रयास के बाद भी जब युवती की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया. झाड़ी में शव होने की जानकारी लोगों को तब मिली जब चिल्ला शहबाजी गांव में रविवार की सुबह कुछ किसान अपने खेत की तरफ जा रहे थे.
गांव के बाहर एक निजी नलकूप के पास नींबुओं के पेड़ के पास 20 साल की युवती की लाश मिली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नींबू के बाग में किशोरी का चप्पल मिला था. युवती के शरीर पर मिट्टी भी लगी हुई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके शव को घसीट कर झाड़ियों में फेंका गया.
इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी में डेडबॉडी मिली है. शव की पहचान कराई जा रही है. अभी पहचान नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. (इनपुट - अखिलेश कुमार)
ये भी पढ़ें:

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










