
UP: जुमे की नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की छत, 2 की मौत, 8 घायल
AajTak
UP News: बहराइच में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की छत गिर गई. घटना के बाद मस्जिद के आसपास चीख-पुकार मच गई. बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मलबे से बाहर निकला गया.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की छत गिर गई. इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला. इस घटना में घायलों को बहराइच जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत खैरी पुरवा में गांव की पुरानी मस्जिद का पुनर्निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान मस्जिद की छत का एक हिस्सा ढह गया. उसके नीचे नमाज के लिए आए लोग दब गए. मुलीम खां की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर नानपारा क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मस्जिद काफी पुरानी थी, जिसका मरम्मत का कार्य चल रहा था. शुक्रवार को 10 लोग जुमे की नमाज़ के लिए इकट्ठे हुए थे. लोगों ने नमाज पढ़नी शुरू की, इसी बीच मस्जिद का एक हिस्सा नमाजियों के ऊपर गिर गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









