
UP: जींस-टॉप पहनने पर विवाद, दादा ने नाबालिग पोती को पीटा, मौत के बाद शव नदी में फेंकने की कोशिश
AajTak
देवरिया में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हत्या उसके चाचा और दादा ने मिलकर की थी. आरोप है कि उन्होंने लड़की को जींस और टॉप न पहनने के लिए कहा गया था.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हत्या उसके चाचा और दादा ने मिलकर की है. आरोप है कि दादा ने बच्ची को जींस और टॉप न पहनने के लिए कहा था, लेकिन उसने दादा और चाचा की बात नहीं मानी. इस पर विवाद हुआ और उन्होंने मिलकर लड़की पिटाई कर दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को जब लड़की पूजा करने के लिए जींस और टॉप पहनकर जा रही थी. तब उसके दादा ने कपड़े बदलने के लिए कहा. इस पर लड़की ने जवाब दिया कि वो ऐसा नहीं करेगी और जींस और टॉप पहनने से उसे कोई रोक नहीं सकता है. इस पर विवाद खड़ा हो गया और चाचा ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि घर में अपने चाचा और दादा के साथ हाथापाई के दौरान लड़की दीवार से टकराकर लहूलुहान हो गई थी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










