
UP: चाचा-चाची ने की पांच साल के मासूम भतीजे की हत्या, भूसे के ढेर में मिली लाश
AajTak
अमेठी में पारिवारिक विवाद होने के बाद चाचा-चाची ने अपने ही पांच साल के भतीजे की हत्या कर दी. बच्चे का शव घर में ही भूसे के ढेर में मिला. उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. जिस जगह से बच्चे का शव मिला है वहां पर पुलिस ने चूड़ी और साड़ी पिन भी बरामद किया है.
उत्तर प्रदेश के अमेठी में पारिवारिक विवाद में एक 5 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई. मासूम की लाश भूसे के ढेर में मिली. उसके शरीर और गले पर चोट के निशान भी मिले हैं. हत्या की सूचना मिलने पर अमेठी के एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव की है.
जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक बच्चे की मां की लिखित शिकायत पर हत्या के आरोपी चाचा-चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक रंजिश की वजह से आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक पांच साल का प्रिंस देर शाम घर के बाहर खेलने गया था और खेलते समय वो पानी पीने घर गया. इसके बाद वो लापता हो गया. उसके पिता अनिल कुमार यादव समेत पूरे परिवार ने ढूंढने की कोशिश की लेकिन प्रिंस का कहीं कोई पता नहीं चला.
जिस वक्त प्रिंस गायब हुआ उस वक़्त घर के सभी लोग खेत से भूसा लाने गए थे. कुछ देर बाद घर में भूसे के ढेर से ही प्रिंस की लाश बरामद हुई. घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया.
आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया .
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शाम 5:30 बजे के करीब एक बच्चा खो गया था जिसका शव अपने ही घर में भूसे के ढेर में मिला. मृतक की मां ने अपनी देवरानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. अधिकारी ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है .

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










