
UP: चलती बाइक पर पुलिसवाले का रोमांस, Kiss करती दिखी युवती, Video Viral
AajTak
Firozabad News: बताया जाता है कि यह वीडियो किसी तरह इस सिपाही की पत्नी के हाथ लग गया था. इसी बीच पति से मनमुटाव होने पर उसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
UP News: फिरोजाबाद में तैनात एक सिपाही का चलती बाइक पर महिला से रोमांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है. 1 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में सिपाही काली शर्ट पहने, कान में ईयर फोन लगाकर बिना वर्दी के महिला से गलबहियां करता दिखाई दे रहा है. बाइक पर बैठी महिला भी सिपाही की हर बात का जबाब दे रही है और यहां तक कि गालों पर चुम्बन भी दे रही है. उसे इस बात का भी इल्म नहीं था कि उसकी यह हरकत नौकरी भी ले सकती है.
यह वीडियो भी सिपाही के मोबाइल में ही रिकॉर्ड किया गया था. बताया जाता है कि मोबाइल में सेव वीडियो किसी तरह सिपाही की पत्नी के हाथ लग गया और उसने पति से आपसी मनमुटाव के चलते इसे वायरल कर दिया. देखें Video:-
वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर यह वीडियो कब बनाया गया और किस जगह बनाया है. लेकिन वीडियो में बाइक पर पीछे बैठी दिख रही महिला के बारे में इतनी जानकारी हुई है कि यह महिला थाना एत्मादपुर क्षेत्र के इलाके की है. वीडियो में महिला शादीशुदा लगती है, क्योंकि उसकी मांग में सिंदूर भरा है.
दरअसल, मंगलवार को यह वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब देखना यह है कि पुलिस अधिकारी इस वायरल वीडियो को कितना संज्ञान में लेती है. पता लगा है कि इस सिपाही की शादी से पहले का यह वीडियो है और वर्तमान में इस सिपाही के दो बच्चे भी हैं.
सिपाही जिस थाने में तैनात है, वहां के थानाध्यक्ष का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं है, लेकिन अगर यदि कोई इसकी शिकायत करता है तो सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल 2 दिन के अंदर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









