
UP: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, ACB ने बनियान-तौलिए में ही किया गिरफ्तार
AajTak
संत कबीर नगर में घूस लेते हुए दरोगा को एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दरोगा का नाम राम मिलन यादव है और वह धनघटा थाने में सेकंड अफसर है.
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में घूस लेते हुए दरोगा को एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दरोगा का नाम राम मिलन यादव है और वह धनघटा थाने में सेकंड अफसर है. एंटी करप्शन टीम ने उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पूरा मामला यूपी के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाने का है, जहां थाने पर तैनात सेकंड अफसर के रूप में राम मिलन यादव नाम के दरोगा तैनात हैं. दरोगा राम मिलन यादव ने कर्माखान गांव के रहने वाले अब्दुल्ला खान की तफ्तीश रिपोर्ट में सही कराने के लिए 10 हजार रुपये की रकम मांगी थी. इसके लिए बार-बार अब्दुल्ला के पास दरोगा राम मिलन यादव फोन किया करते थे, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन को पूरी कहानी सुनाई और इस पर एंटी करप्शन ने कार्रवाई करते हुए दरोगा राम मिलन यादव को उनके निजी क्वार्टर से रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










