
UP: खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की मूर्ति, दर्शन के लिए जुटी भक्तों की भीड़
AajTak
हमीरपुर जिले में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णि की दुर्लभ मिली. मूर्ति की ऊंचाई एक मीटर के आसपास है तथा चौड़ाई आधा मीटर है. पुरातत्व विभाग इस मूर्ति की प्राचीनता की जांच करेगा, तभी यह पता चलेगा कि मूर्ति कितनी पुरानी है. भक्तों की भीड़ भगवान विष्णु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णि की दुर्लभ, प्राचीन मूर्ति मिली है. गांव में मूर्ति मिलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैली और बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ धरती से निकली मूर्ति के दर्शन करने पहुंचे लगी. मूर्ति को गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सुरक्षित रखा गया है.
जिले में कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा गांव जंगलों में छोटा सा प्राचीन हनुमान मंदिर था. ग्रामीण इस मंदिर का नवनिर्माण करा रहे थे. खुदाई के दौरान मजदूरों को मूर्ति मिली. मूर्ति को निकलाकर धोया गया तो पता चला कि यह भगवान विष्णु की मूर्ति है.
पतारा की ग्राम प्रधान चंदा देवी ने बताया कि गांव के बाहर बजरंग बली का अति प्राचीन मंदिर का ग्रामीण निर्माण कार्य करा रहे हैं. बुधवार को इस मंदिर परिसर में खुदाई का कार्य चल रहा था. तभी धरती के अंदर से भगवान विष्णु की अति प्राचीन, दुर्लभ मूर्ति बरामद हुई है. जिसे ग्रामीणों द्वारा मंदिर में स्थापित कर दिया है. पुरातत्व विभाग को मूर्ति मिलने की सूचना दे दी गई है.
मूर्ति की ऊंचाई एक मीटर के आसपास है तथा चौड़ाई आधा मीटर है. पुरातत्व विभाग इस मूर्ति की प्राचीनता की जांच करेगा तभी यह पता चलेगा कि मूर्ति कितनी पुरानी है. भक्कों की भीड़ भगवान विष्णु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







