
UP: कैसा होता है IAS का सरकारी घर, पत्नी ने वीडियो में दिखाया
AajTak
आईएएस अधिकारी के बारे में लोगों की काफी जिज्ञासाएं होती हैं. घर अंदर से कैसे दिखते हैं, वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी कैसे होती है. इन्हीं कुछ दिलचस्प बातों को बयां करते हुए IAS अधिकारी की पत्नी ने कुछ वीडियोज बनाए हैं. इन वीडियोज में उन्होंने IAS के घर से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां भी बताई हैं.
IAS अधिकारी कैसे घरों में रहते हैं, वहां क्या सुविधाएं रहती हैं? इन्हीं सब चीजों को लेकर यूपी में तैनात IAS अधिकारी अभिषेक की पत्नी और यूट्यूबर श्रुति शिवा ने वीडियो बनाया. श्रुति के ये वीडियो वायरल हो गए हैं.
श्रुति शिवा के यूट्यूब पर 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, उन्होंने IAS अधिकारी पति के साथ रहने और ट्रांसफर होने पर बार-बार घर बदलने की कहानी अपने वीडियो में शेयर की है. श्रुति ने बुलंदशहर के एक सरकारी घर का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर का ड्राइंग रूम, बेडरूम समेत पूरे घर को टूर करवाया.
श्रुति ने वीडियो में तब कहा था कि उन्हें इस घर में रहते हुए दो साल हो गए और और जल्द ही यहां से वे लोग चले जाएंगे. श्रुति ने वीडियो में घर का तमाम सामान दिखाए. वहीं उन्होंने इस सरकारी घर में रहने वाले कर्मचारियों की भी तारीफ की. इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इससे पहले श्रुति ने 4 मई 2020 को भी अपना सरकारी आवास दिखाया था. यह वीडियो भी तब खूब वायरल हुआ था, इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










