
UP के लखीमपुर में 2 सगी बहनों की मौत के मामले में 1 आरोपी हिरासत में, तीन साथियों की तलाश जारी
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 2 दलित सगी बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके तीन साथियों की और तलाश है. आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 2 दलित सगी बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके तीन साथियों की और तलाश है. आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव से बुधवार को दो लड़कियों का अपहरण हुआ था. ये दोनों सगी बहनें थीं. इसके कुछ देर बाद नजदीकी गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से दोनों का शव लटका हुआ मिला था.
पड़ोस के गांव के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी छोटू को हिरासत में ले लिया है. उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना में शामिल अन्य आरोपी पड़ोसी गांव लालपुर के रहने वाले हैं. क्या है मामला?
मामला लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव का है. यहां दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी. दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए. उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले.
मां ने लगाए गंभीर आरोप मृतक लड़कियों की मां ने बताया, ''मैं अपनी बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी. मैं जैसे ही अंदर गई तभी बाइक पर आए पीली शर्ट और सफेद शर्ट पहने दो लड़के बेटियों को घसीटने लगे, जबकि नीली शर्ट वाले युवक ने गाड़ी स्टार्ट की और उन्हें लेकर भाग गए. महिला ने कहा कि इस दौरान मेरे कपड़े भी फट गए. यह तीनों लड़के रोज आते थे.''
महिला के मुताबिक, तीनों ही लालपुर के रहने वाले थे. घटना के बाद पुलिस को डायल 112 के जरिए शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर इसकी सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता ने बताया, मेरी दोनों बेटियां दोपहर 2 बजे से गायब थीं. उनका अपहरण हो गया था. इसके बाद दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












