
UP: कासगंज में सपा और महान दल की संयुक्त किसान महापंचायत, अखिलेश यादव भी करेंगे शिरकत
AajTak
खास बात यह है कि इस महापंचायत में अखिलेश यादव और महान दल के अध्यक्ष केशव देव माैर्य भी शामिल होंगे. दोनों नेतओं को सुनने के लिए यहां भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में महान दल और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महापंचायत में शिरकत करेंगे.
उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधासभा चुनाव से पहले सूबे में विपक्षी दलों ने राज्य की योगी सरकार को घेरने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी कड़ी में शनिवार को सूबे के कासगंज जिले में महान दल और समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर एक किसान महापंचायत का आयोजन किया है. खास बात यह है कि इस महापंचायत में अखिलेश यादव और महान दल के अध्यक्ष केशव देव माैर्य भी शामिल होंगे. दोनों नेतओं को सुनने के लिए यहां भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में महान दल और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महापंचायत में शिरकत करेंगे. इस संयुक्त महापंचायत में केंद्र सरकार और योगी सरकार को कृषि कानून के मुद्दे पर घेरने की तैयारी है. कृषि कानून के विरोध में विपक्षी दल पहले से ही कई कार्यक्रम कर किसानों के लिए इस कानून को नुकसान भरा बता चुके हैं.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










