
UP: कान में ब्लूटूथ, गले के पास माइक...लेखपाल परीक्षा में कैसे हो रही थी नकल? देखें Video
AajTak
उत्तर प्रदेश में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए सॉल्वर गैंग नकल करवा रहा था. यूपी एसटीएफ ने इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. नकल करने के लिए खास डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा था. एसटीएफ ने इस डिवाइस के बारे में एक सॉल्वर से पूरी जानकारी ली है.
उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले सॉल्वर गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने आज राज्य के अलग-अलग जिलों में सॉल्वर गैंग के लोगों की धरपकड़ की है. इस मामले में अब तक एसटीएफ ने 21 लोगों को अरेस्ट किया है. वहीं कानों में ब्लूटूथ लगाकर लेखपाल परीक्षा दिए जाने का वीडियो भी सामने आया है. इस पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है.
आज यूपी में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए यूपी एसटीएफ ने कई जगह छापेमारी की है. एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने बागपत के छपरौली में छापेमारी की. वहीं प्रयागराज यूनिट ने 10 लाख में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा पास कराने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
यहां देखें वीडियो
वाराणसी के चेतगंज इलाके से भी सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बरेली में भी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा सॉल्वर पकड़ा गया है. राजधानी लखनऊ से सॉल्वर गैंग के दो लोग गिरफ्तार हुए हैं. सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए प्रयागराज और कानपुर में भी एसटीएफ ने छापेमारी की है. पेपर लीकेज के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं.
सॉल्वर ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहे थे. एसटीएफ ने प्रयागराज से नरेंद्र कुमार पटेल और संदीप पटेल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए सभी सॉल्वरों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किए गए हैं. एसटीएफ ने कानपुर के नवाबगंज से गिरफ्तार किए गए करण कुमार से नकल की पूरी कहानी समझी है.
करण प्रयागराज के मौमैमा के रहने वाला है. उसे नवाबगंज के डीपीएस इंटर कॉलेज से पकड़ा गया है. पूछताछ के दौरान करण ने एसटीएफ को बताया कि उसे एक ब्लूटूथ डिवाइस दिया गया था. यह डिवाइस इतना छोटा था कि कान में लगाने के बाद नजर नहीं आता था. डिवाइस का माइक एटीएम कार्ड जैसी चिप में लगा था. इस कार्ड को बनियान में गले के नीचे रखा गया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










