
UP: 'ओडीओडी' योजना से बढ़ेगा Eco Tourism, आपके जिले में बनेगा चिड़ियाघर या पक्षी विहार? देखें लिस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश में 'ओडीओडी' योजना के तहत इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार काम कर रही है. इस योजना में प्रदेश के 65 जिलों को शामिल किया गया है. इन जिलों में चिड़ियाघर, पक्षी विहार बनाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र में बसे सीमावर्ती सिद्धार्थनगर जिले की बात हो तो महात्मा गौतम बुद्ध और कालानमक की याद आना स्वाभाविक है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि सिद्धार्थनगर जाइये तो मनोहारी 'मझौली सागर' भी देखिये, तो शायद आप आश्चर्य में पड़ जाएं. कुछ ऐसा ही आजमगढ़ में 'बढ़ेला ताल' और जौनपुर के 'घूमर ताल' की बात पर भी हो सकता है, लेकिन प्रदेश में अब बहुत जल्द प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ऐसे अनेक क्षेत्र इको पर्यटन के पटल पर देखने को मिलेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग प्रदेश के हर जिले से ऐसी संभावनाओं वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है, जिनको 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन' (ओडीओडी) योजना के अंतर्गत विकसित किया जा सके. इस योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. अब तक 56 जिलों में ऐसे स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं.
प्रदेश सरकार ने अपना ध्यान हर जिले की विशिष्टताओं को रोजगार व आय के साधन के तौर पर विकसित करने पर केंद्रित किया है. इसी कड़ी में ओडीओपी योजना के तहत हर जिले से एक उत्पाद चिह्नित कर उसके उत्पादन, पैकेजिंग व बैंडिंग पर ध्यान दिया गया. उत्पादों के साथ ही हर क्षेत्र की पर्यटन व सांस्कृतिक विशेषताओं को भी बाजार व आय से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है. ओडीओडी इसका ही हिस्सा है.
पर्यटन भी, पर्यावरण संरक्षण भी
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यूपी में इको टूरिज्म के लिए अपार संभावनाएं हैं. हर जिले का स्थान विशेष प्राकृतिक, पर्यावरणीय या वन्य पर्यटन के लिहाज से मुफीद है. इन स्थलों को आपस में जोड़ा जाए तो यह पिकनिक या वन-डे-टुअर के तौर पर पर्यटकों को लुभा सकते हैं. वहीं, स्थानीय स्तर भी पिकनिक आउटिंग की मुफीद जगह के तौर पर विकसित हो सकते हैं. ऐसे में ओडीओडी योजना के तहत ऐसी जगहों को चयनित कर उन्हें विकसित किया जाएगा. इसके लिए इको टूरिज्म बोर्ड भी बनाया जा रहा है.
ऐसे बदलेगी तस्वीर

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










