
UP: एबीवीपी ने 21 चौराहों पर हनुमान चालीसा पाठ के लिए लाउडस्पीकर लगाने की मांगी अनुमति
AajTak
यूपी के अलीगढ़ जिले (UP Aligarh) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शहर के 21 प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है. एबीवीपी ने कहा है कि हनुमान चालीसा के पाठ के लिए ये लाउडस्पीकर (Loudspeakers) लगाए जाएंगे. वहीं प्रशासन ने इस मामले में कहा है कि अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (UP Aligarh) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से 21 प्रमुख चौराहों पर हनुमान चालीसा के पाठ के लिए लाउडस्पीकर (Loudspeakers) लगाने की अनुमति मांगी है. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) राकेश पटेल ने कहा कि प्रशासन को एबीवीपी (ABVP) की ओर से एक आवेदन मिला है. इस मामले को हम देख रहे हैं.
एजेंसी के अनुसार, इस मामले को लेकर एडीएम ने बुधवार की शाम कहा कि प्रशासन इस मुद्दे के कानूनी प्रभावों को देख रहा है. उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा. इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राज्य सचिव बलदेव चौधरी ने बुधवार को यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि वे इस मुद्दे पर जिला प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
बीजेपी नेता का ऐलान- पूरे देश के मंदिरों में मुफ्त लगवाएंगे लाउडस्पीकर, हर रोज बजाएं हनुमान चालीसा
चौधरी ने कहा कि अगर हमें आवश्यक अनुमति नहीं मिलती है, तो हमारा अगला कदम क्या होगा, इस पर रणनीति तय करेंगे. इस बीच, कुछ समूहों के पदाधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में लाउडस्पीकर और अन्य उपकरणों को शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाने के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










