
UP: ईंट सप्लायर से घूस में मांगे 15 हजार रुपए, एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा ADO
AajTak
उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक रिश्वतखोर अधिकारियों के पकड़ने का सिलसिला जारी है. मगर रिश्वतखोरी कम होती नहीं दिखाई दे रही. अब तक जिले में 13 अधिकारी घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ चुके हैं.
UP News: महोबा जिले में तैनात एक पंचायत के प्रभारी एडीओ को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ से आई सात सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है. मैटेरियल सप्लायर से फाइल अनुमोदन कर आगे बढ़ाने के नाम पर आरोपी घूस मांग रहा था. फरियादी की शिकायत के बाद से एंटी करप्शन टीम की इस अधिकारी पर पहले से ही नजर थी और जांच में भी यह पाया गया कि अधिकारी रिश्वत लेने का आदी है. प्रभारी एडीओ पंचायत के गिरफ्तार होते ही ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया. जनपद में यह 13वां सरकारी अधिकारी है जो घूस लेते गिरफ्तार हुआ है.
कुलपहाड़ तहसील के जैतपुर ब्लॉक में तैनात प्रभारी एडीओ पंचायत कामता प्रसाद वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि ग्राम सुगिरा में मनरेगा के तहत होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मैटेरियल सप्लायर कृष्णकांत तिवारी ने ईंटें सप्लाई की थीं. तकरीबन 4 लाख रुपए का माल देने के बाद बावजूद भी सुगिरा गांव का ग्राम विकास अधिकारी और जैतपुर ब्लॉक में प्रभारी एडीओ पंचायत ईंट सप्लायर से फाइल अनुमोदन के नाम पर 15 हजार रुपए मांग रहे थे.
पीड़ित सप्लायर पिछले बीस दिनों से परेशान था. जिसके चलते उसने प्रभारी एडीओ पंचायत की रिश्वतखोरी और प्रताड़ना की शिकायत लखनऊ में एंटी करप्शन टीम से की. भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ दिन पूर्व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी से जांच भी कराई, जिसमें पाया कि उक्त अधिकारी रिश्वत लेने का आदी है और पीड़ित की शिकायत भी सही है.
जिसके बाद एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर नूरुलहुदा के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम महोबा पहुंची. पूरे मामले से महोबा डीएम को अवगत कराया गया और फिर जैरपुर ब्लॉक पहुंचकर अपनी कार्यवाही की. रसायन से लगे नोट पीड़ित सप्लायर कृष्णकांत तिवारी को दिए गए, जिसने उक्त प्रभारी एडीओ पंचायत को रिश्वत दी. जिसके बाद मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर घूस की राशि भी बरामद कर ली. इस गिरफ्तारी के बाद से ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया. आरोपी को महोबा शहर कोतवाली में लाकर आगे की कार्यवाही की गई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






