
UP: इसरो साइंटिस्ट की पत्नी ने ही रची 25 लाख की लूट की साजिश, जानकर दंग रह गए अफसर
AajTak
यूपी के हरदोई (UP Hardoi) शहर के रेलवे गंज इलाके में 29 मार्च को इसरो के जूनियर साइंटिस्ट के घर 25 लाख रुपए की लूट हो गई थी. इस घटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई (UP Hardoi) जिले में 4 दिन पहले इसरो के जूनियर साइंटिस्ट (ISRO Junior scientist) के घर 25 लाख रुपए की लूट की साजिश जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी ने ही रची थी. इस मामले की जांच के बाद जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी और साली व एक अन्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली है. पुलिस फिलहाल जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें जूनियर साइंटिस्ट शशांक शुक्ला की पत्नी मुस्कान, साली तनु दीक्षित और एक अमिता गुप्ता नाम की महिला है. तनु और अमिता कोतवाली शहर के सीतापुर रोड की रहने वाली हैं. इनको पुलिस ने इसरो के जूनियर साइंटिस्ट शशांक के घर में 29 मार्च को हुए 25 लाख रुपए की नकदी और जेवर की लूट के मामले में आरोपी बनाया गया है. जूनियर साइंटिस्ट शशांक शुक्ला की मां कांति देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर पर 3 नकाबपोश लुटेरों ने घुसकर मारपीट की और जेवरात व नकदी लूट ली.
पुलिस को वारदात में नजर आई किसी करीबी के होने की आशंका
पुलिस की टीमों ने जब इन्वेस्टिगेशन शुरू किया तो पुलिस को शुरुआती दौर से ही घटना में किसी करीबी के होने की आशंका नजर आई. तमाम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर के जरिए पुलिस को जूनियर साइंटिस्ट के परिवार के किसी करीबी व्यक्ति के ही इस घटना में शामिल होने के संकेत मिले. पुलिस को मुस्कान की बहन तनु और उसकी दोस्त अमिता की कुछ गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं.
पुलिस ने तनु और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली अमिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. दोनों की निशानदेही पर लूट में गए सोने चांदी के जेवर और नकदी बरामद कर कर ली गई. दोनों ने बताया कि मुस्कान ने अपने जेवर बहन तनु और उसके कथित पुरुष मित्र को काफी समय पहले दे दिए थे. तनु और उसका पुरुष मित्र उन जेवरों को वापस नहीं कर पाए.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







