
UP: आसाराम के आश्रम में मिला नाबालिग लड़की का शव, तीन दिन से थी लापता
AajTak
आसाराम के आश्रम में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है. बता दें कि बालिका बीते तीन दिन से लापता थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
जेल में बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. बता दें कि आसाराम के आश्रम में नाबालिग लड़की का शव मिला है. बालिका की उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है. शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर पुलिस पहुंच गई है.
जानकारी के मुताबिक ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है. यहां आसाराम का आश्रम है. बालिका 5 अप्रैल से लापता थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि एक अदालत ने आसाराम को 2013 में अपने आश्रम की लड़की से बलात्कार का दोषी पाया था. लड़की नाबालिग थी. लड़की का आरोप था कि आसाराम ने उसे जोधपुर के पास मणाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाया था और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार किया. 2013 से ही जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है. उसे 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. आसाराम ने कई बार जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की हैं, लेकिन हर बार उसकी कोशिशें नाकाम हो गईं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










