
UP: आईएएस की पत्नी ने मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवती ने गुजरात कैडर के आईएएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि आईएएस गौरव दहिया ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो बनाएं और ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ शादी की है, जबकि वह पहले से शादीशुदा था.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवती ने गुजरात कैडर के आईएएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि आईएएस गौरव दहिया ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो बनाएं और ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ शादी की है, जबकि वह पहले से शादीशुदा था. युवती का कहना है कि उसकी जो बच्ची है वह आईएएस गौरव की है और उसके लिए वह डीएनए जांच कराने को तैयार है. युवती ने भारत के राष्ट्रपति को एक पत्र भी लिखा है जिस पर उसने न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की भी मांग की है. फिलहाल थाना अतरौली पुलिस मामले की जांच कर रही है. दरअसल, अलीगढ़ की रहने वाली युवती ने नेपाल के नेशनल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था. वर्ष 2017 में युवती जब अपनी नानी के घर अतरौली में थी तब उनके पास फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक मैसेज आया. मैसेज भेजने वाले ने उसे एक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. मैसेज भेजने वाले का नाम गौरव दहिया था क्योंकि गौरव दहिया और युवती के कुछ फेसबुक पर म्यूच्ल फ्रेंड थे. इस वजह से युवती ने उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







