
UP: अखिलेश बोले- सरकार के पास नहीं कोई तैयारी, कोरोना वैक्सीन की जगह लगा दी जाती है रैबीज
AajTak
सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों पर उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़े छुपाकर वाहवाही करवा रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में लोग बहुत तकलीफ में हैं. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने चारों तरफ से घेर लिया है. लोग परेशान हैं, पर जिम्मेदार लोग चुनाव प्रचार में बाहर घूम रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा पूर्व सांसद व नामचीन उद्योगपति श्यामाचरण गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कि हमारे बीच नहीं रहे. इसका बेहद दुख है. कोरोना ने सब तरफ से घेर लिया है. वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग बीमार हो रहे हैं. सरकार की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है. आंकड़े छुपाकर सरकार वाहवाही करवा रही है. कोरोना वैक्सीन की जगह रैबीज लगा दी जाती है. जिम्मेदार लोग बाहर घूम रहे हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










