
UNSC में India के कदम की Russia ने की तारीफ, रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर भारत ने नहीं किया था वोट
AajTak
भारत ने यूक्रेन मसले पर रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बना ली थी. रूस ने भारत के इस कदम की तारीफ की है.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही हैं. रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाया गया था. अमेरिका के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान हुआ था, जिसमें चीन के साथ ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात शामिल नहीं हुए थे. रूस ने भारत के इस कदम की तारीफ की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











