
University Exams 2021: यूपी में 15 अगस्त तक होंगे एंड-टर्म एग्जाम, सितंबर से नया सेशन
AajTak
University Exams 2021: उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए एक पारदर्शी नीति अपनाने की जरूरत है. उन्होंने सभी कुलपतियों को किसी भी प्रकार की शैक्षणिक देरी से बचने के लिए सितंबर में नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने का भी निर्देश दिया है.
University Exams 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को 15 अगस्त तक अपनी टर्म-एंड परीक्षा समाप्त करने और अगस्त के अंत तक रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया है. इसकी पुष्टि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने की है. उपमुख्यमंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उचित Covid-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि परीक्षा की अवधि 1.5 घंटे से अधिक न हो.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










