
Uma Bharti की गिरफ्तारी का एक भ्रामक वीडियो दे गया ₹9 हजार, BA के स्टूडेंट की करतूत से क्राइम ब्रांच भी दंग
AajTak
Crime News: आरोपी यूट्यूबर का नाम शाकिर खान उम्र 20 साल है. आरोपी खंडवा ज़िले के लहाड़पुर गांव का रहने वाला है और खेतीबाड़ी का काम करता है. वर्तमान में आरोपी BA सेकंड ईयर का छात्र है.
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व आईपीएस अधिकारी डी.रुपा के वीडियो एडिट कर यूट्यूब पर पोस्ट करने वाले युवक को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक एडिटेड वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट करके रुपये कमाता था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी यूट्यूबर का नाम शाकिर खान उम्र 20 साल है. आरोपी खंडवा ज़िले के लहाड़पुर गांव का रहने वाला है और खेतीबाड़ी का काम करता है. वर्तमान में आरोपी BA सेकंड ईयर का छात्र है.
क्राइम ब्रांच को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले छह महीने से ऐसे वीडियो यूट्यूब पर बनाकर डालता है. इन वीडियो से लाइक और व्यूज मिलते हैं जिससे कमाई होती है.
हाल ही में उमा भारती की गिरफ्तारी का भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के बाद आरोपी के खाते में 9 हज़ार रुपये आए हैं. आरोपी 300 से अधिक ऐसे वीडियो एडिट करके बना चुका है.
बता दें कि उमा भारती के निजी सचिव की शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
वीडियो में भ्रामक रूप से दावा किया गया कि एक आईपीएस अधिकारी ने भेष बदलकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










