
UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में न्याय की मांग के साथ हजारों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
AajTak
UKSSSC Paper Leak Case: हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने सवालों के घेरे में सभी परीक्षाओं और उनसे हुई नियुक्तियों को रद्द करने की घोषणा की थी. इसे लेकर UKSSSC भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों ने प्रर्दशन किया और मांग की है कि उनके साथ अन्याय न हो.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों ने पेपर लीक मामले में न्याय की मांग करते हुए आज सड़को पर भारी मात्रा में विरोध प्रदर्शन किया. दूर दराज से आये अभ्यर्थियों ने राजधानी देहरादून में न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए. अभ्यर्थियों ने मांग की है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लिखित आश्वासन दें कि ईमानदारी से परीक्षा पास कर नियुक्तियों का इंतजार कर रहे छात्रों के साथ अन्याय नही होगा और उन्हें नियुक्ति दी जाएगी.
हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने सवालों के घेरे में सभी परीक्षाओं और उनसे हुई नियुक्तियों को रद्द करने की घोषणा की थी. इसे लेकर UKSSSC भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों ने प्रर्दशन किया और मांग की है कि उनके साथ अन्याय न हो. प्रशासन पेपर लीक मामले की जांच करे और ईमानदारी से परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति की जाए.
प्रर्दशन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था. बता दें कि UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक STF ने मास्टरमाइंड समेत 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. उत्तराखंड में सबसे बड़े परीक्षा घोटालों की जांच के दायरे में अब राज्य की विधान सभा और पुलिस विभाग की भर्तियां भी आ गई हैं.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 04 और 05 दिसंबर 2021 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की थी. 854 रिक्त पदों के लिए आयोग की यह सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसमें कई विभागों से 13 कैटेगरी की पोस्टिंग भरी जानी थी. परीक्षा में कथित हेराफेरी के मामले में देहरादून पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. शुरुआती जांच के बाद मामला STF को सौंप दिया गया था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










