
UK के जासूस प्रमुख ने किया आगाह, तालिबान के आने से बढ़ सकते हैं 9/11 जैसे आतंकी हमले
AajTak
MI5 के डायरेक्टर जनरल कैन मेकलम ने कहा कि तालिबान के आने के बाद यूके को ज्यादा खतरा हो सकता है क्योंकि अब NATO की सेना भी अफगानिस्तान से जा चुकी है और वहां पर अब कोई लोकतांत्रिक सरकार भी नहीं है.
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद से पूरी दुनिया पर फिर बड़े आतंकी हमलों का खतरा मंडराने लगा है. कहा जा रहा है कि 20 साल बाद फिर अफगानिस्तान आतंकियों का मजबूत गढ़ बन सकता है. इसी कड़ी में अब यूके के जासूस प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक पश्चिमी देशों में तालिबान के आने के बाद अलकायदा स्टाइल आतंकी हमले यानी 9/11 जैसे हमले बढ़ सकते हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










