
Ujjain News: उज्जैन के साधु संतों ने दिया Ramayana Circuit एक्सप्रेस को रोकने का अल्टीमेटम, जानिए मामला
ABP News
Ujjain News: रामायण सर्किट एक्सप्रेस ट्रेन में वेटरों को साधु संतों को भगवा वेशभूषा पहनाए जाने का उज्जैन में पुरजोर विरोध हो गया है. साधु संतों ने वेशभूषा बदलने को लेकर साफ अल्टीमेटम दे दिया है.
Ujjain News: रामायण सर्किट एक्सप्रेस ट्रेन में वेटरों को साधु संतों को भगवा वेशभूषा पहनाए जाने का उज्जैन में पुरजोर विरोध हो गया है. अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री अवधेश पुरी ने इस मामले पर रेल मंत्री को पत्र भी लिखा दिया है. साधु संतों ने वेशभूषा बदलने को लेकर साफ अल्टीमेटम दे दिया है. अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री डॉ अवधेश पुरी ने बताया कि रामायण सर्किट एक्सप्रेस में वेटर को भगवा वस्त्र पहनाने से साधु संतों की भावनाएं आहत हो रही हैं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम साधु संतों का काफी आदर करते थे लेकिन रामायण के नाम पर चलाई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में वेटरों को साधु संतों की वेशभूषा पहनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
रेल मंत्री को पत्र लिखकर सुधार की मांग

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












