UGC NET December 2022: इस डेट से आवेदन शुरू, 21 फरवरी से होंगे एग्जाम
AajTak
UGC-NET December 2022: यूजीसी नेट में आवेदन के लिए उम्मीदवार 29 दिसंबर से 17 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट- ugc.nta.nic.in पर फॉर्म भर सकते हैं. यहां देखें पूरी डिटेल.
UGC-NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 परीक्षा आयोजित करेगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugc.nta.nic.in पर फॉर्म भर सकते हैं.
यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके यह जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता के लिए यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 आयोजित करेगी.
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 दिसंबर से 17 जनवरी, 2023 शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि UGC-NET हर साल दो बार- जून और दिसंबर के लिए आयोजित किया जाता है. UGC-NET भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है.
उम्मीदवारों को यूजीसी-नेट के पेपर 1 और 2 में उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता से अवार्ड किया जाता है. जो केवल सहायक प्रोफेसरशिप के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, उन्हें जेआरएफ देने के लिए विचार नहीं किया जाता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










