
Udaipur: राहुल गांधी के समर्थन में जुटे थे 150 कार्यकर्ता, प्रदर्शन में दिखे सिर्फ 40, बाकी लंच करके खिसके
AajTak
Rahul Gandhi: कांग्रेस की कार्यशाला में दूसरे दिन भी 350 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. फिर लजीज खाना खाया. इसके बाद जब प्रदर्शन करने का समय आया तो सिर्फ 100 कार्यकर्ता की कलेक्टर ऑफिस पहुंचे.
राजस्थान के उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के राधिका निकुंज में रखा गया. जहां शहर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में शिरकत की. कार्यशाला में करीब 150 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंच लिया. इसके बाद सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के समर्थन में विरोध करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचना था, लेकिन केवल 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे.
वहीं, दूसरे दिन देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से नव संकल्प घोषणापत्र के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. ऑर्बिट रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देहात से करीब 350 से अधिक पदाधिकारी पहुंचे, जहां सभी ने लजीज लंच लिया. इसके बाद राहुल गांधी के समर्थन में उदयपुर जिला कलेक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन पहले दिन लंच के बाद गायब हुए कार्यकर्ताओं की तरह दूसरे दिन भी 350 कार्यकर्ताओं में से 100 कार्यकर्ता ही कलेक्टरी पहुंचे.
देश भर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. लेकिन उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लंच कर विरोध प्रदर्शन की जगह गायब हो गए.
बता दें कि पूरे राहुल गांधी ईडी के नोटिस और पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ था. उसी के चलते कार्यशाला के बाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी के नेता के समर्थन में जिला कलक्ट्रेट के सामने होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना था, लेकिन कार्यकर्ता कार्यशाला में भोजन कर घर लौट गए. कलक्ट्रेट पहुंचने वालों में दोनों दिन कार्यशाला में पहुंचने वाले में से मुट्ठीभर कार्यकर्ता ही शामिल थे.
(धीरज कुमार रावल की रिपोर्ट)

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










