
UAE में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ा बदलाव! बदल गया पासपोर्ट अप्लाई का यह नियम
AajTak
यूएई में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. नए नियमों के तहत आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स में बदलाव हुआ है. यूएई में लाखों प्रवासी भारतीय रहते हैं जिनपर नए नियमों का असर होगा.
मध्य-पूर्वी देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भारतीयों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है और वहां लाखों की संख्या में भारतीय काम करते हैं. भारतीय यूएई की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं और यूएई में पासपोर्ट, वीजा संबंधी किसी भी बदलाव का भारतीयों पर बड़ा असर होता है. अब दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यूएई में भारतीय प्रवासियों के लिए पासपोर्ट आवेदन का नया नियम जारी किया है. नए नियम के तहत पासपोर्ट पर लगाए जाने वाले फोटोग्राफ के लिए स्टैंडर्ड्स तय किए गए हैं जो 1 सितंबर से लागू हो जाएगा.
नए नियम का अर्थ यह होगा कि अधिकांश आवेदकों को पासपोर्ट का आवेदन जमा करते समय नए फोटोग्राफ लेने होंगे. वाणिज्य दूतावास ने पासपोर्ट आवेदनों के लिए आईसीएओ (अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) के अनुरूप तस्वीरों के लिए गाइडलाइंस जारी किए हैं. आईसीएओ एक वैश्विक विमानन निकाय है जो दुनिया भर में ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक और पहचान के लिए स्टैंडर्ड्स निर्धारित करता है.
वाणिज्य दूतावास का यह कदम भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के निर्देश के बाद उठाया गया है. मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा पोर्टल के जरिए दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को फोटोग्राफ संबंधी निर्देश जारी किए हैं.
निर्देश में कहा गया है, '1 सितंबर 2025 से पासपोर्ट आवेदन जमा करने के लिए आईसीएओ-अनुरूप फोटोग्राफ की जरूरत होगी.'
भारतीय वाणिज्य दूतावास की प्रेस शाखा ने दुबई में पुष्टि की है कि पासपोर्ट आवेदन केवल आईसीएओ स्टैंडर्ड्स के अनुरूप तस्वीरों के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे. शाखा ने साफ किया कि यह जरूरत आईसीएओ के अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों का हिस्सा है.
बुधवार को गल्फ न्यूज ने बताया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने पासपोर्ट फोटो के लिए कड़े नियमों की घोषणा की है. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास भी जल्द ही नए नियमों की घोषणा कर सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








