
UAE में दबोचा गया महादेव सट्टेबाजी ऐप का को-फाउंडर, दुबई के अधिकारियों से संपर्क में इंडियन एजेंसियां
AajTak
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है. वह भारत में वांटेड है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं.
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है. UAE की एजेंसियों ने रवि को हिरासत में लिया है. वह भारत में वांटेड है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं. रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है.
महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. इसे भारत में बैन कर दिया गया है. लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है. छत्तीसगढ़ का रहने वाला चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई इसे चलाता है. दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था.
जूस सेंटर चलाते थे सौरव और रवि
सौरव चंद्राकर पहले रायपुर में एक जूस सेंटर चलाता था. इसके बाद वह सट्टेबाजी में शामिल हुआ. सौरव और रवि के पास 6000 करोड़ से ज्यादा होने का शक है. बड़ी मात्रा में नकदी को हवाला के जरिए दुबई भेजा गया है. एजेंसियों को शक है कि इतने बड़े पैमाने पर महादेव बुक ऐप के दुबई से संचालन में दाऊद इब्राहिम गैंग ने मदद की.
ईडी की जांच में सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि पर सट्टेबाजी जैसे लाइव गेम में सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. ये ऐप तीन पत्ती, पोकर जैसे कई कार्ड गेम खेलने की सुविधा भी देता है. ड्रैगन टाइगर, कार्ड आदि का उपयोग करके वर्चुअल क्रिकेट गेम, यहां तक कि भारत में होने वाले विभिन्न चुनावों पर दांव लगाने की सुविधा भी देता है.
भूपेश बघेल पर लगे गंभीर आरोप महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं. ईडी महादेव बुक के खिलाफ जांच कर रही है. इसी बीच 2 नवंबर को ईडी को खुफिया जानकारी मिली कि 7 और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है. ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली. इस दौरान ईडी ने 5 करोड़ रुपये बरामद किए थे. इस दौरान ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार किया था. असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई धनराशि महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता 'बघेल' को देने की व्यवस्था की गई थी. ईडी ने महादेव ऐप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15.59 करोड़ रुपये की शेष राशि फ्रीज कर दी गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










