
#TwitterDown: डाउन हुआ X तो मजे लेने लगे लोग, शेयर किए मजेदार Memes
AajTak
आज थोड़े समय के लिए ट्विटर डाउन हो जाने पर यूजर्स परेशान हो गए. वहीं जब ट्विटर ठीक हुआ तो मानो मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग मजेदार मीम्स शेयर करने लगे.
आज सुबह से एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के डाउन होने की खबर थी. यूजर्स कोई भी पोस्ट नहीं देखा पा रहे थे. यह दिक्कत वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड दोनों यूजर्स को आ रही थी.
एक्स खोलने पर Welcome to X! लिखा हुआ आ रहा था लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के पोस्ट नजर नहीं आ रहे थे. मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स को यह परेशानी हो रही थी. हालांकि अब ये ठीक हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ भी हो और मीम न बनें ऐसा तो हो नहीं सकता. लोग एक्स पर एक्स को ही ट्रोल करने से बाज नहीं आते. तो आज भी कुछ ऐसा ही हुआ.
लोगों हैशटैग #TwitterDown के साथ कई मीम शेयर किए. एक यूजर ने बहुत सारे लोगों की भीड़ का भागते हुए वीडियो शेयर किया और साथ में कैप्शन लिखा - एक्स को डाउन देख इंस्टाग्राम की ओर भागते लोग.
एक अन्य यूजर ने करोड़ो तारों में उलझे शख्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ट्विटर की दिक्कत ठीक करते हुए एलन मस्क.
एक यूजर ने फिल्म सूर्यवंशम का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- लोग एक्स के डाउन होने पर चुपके से ऐसे इंस्टाग्राम पर जाते हैं.
एक अन्य ने टीवी को ढंककर सामने बैठे शख्स की वीडियो शेयर की. शख्स बार- बार पर्दा उठा कर टीवी को झांक रहा है. इस मीम के कैप्शन में लिखा है- ट्विटर के ठीक होने का इंतजार करता मैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











