
Twitter ब्लू टिक 250 रुपये में दिया जाए.. Zomato का ट्वीट हुआ वायरल
AajTak
Zomato के इस ट्वीट पर सैकड़ों ट्विटर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्लू टिक फीस के लिए इस तरह की सौदेबाजी ठीक उसी तरह है, जैसे महिलाएं बाजार में मोल-भाव करती हैं. एक यूजर ने लिखा- ब्लू टिक की फीस अब भारतीय महिलाएं ही तय करेंगी, सस्ते से सस्ता.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने साफ कर दिया है कि ट्विटर (Twitter) पर ब्लू टिक (Blue Tick) के लिए पेमेंट देना ही होगा. मस्क ने Twitter पर Blue Tick की कीमत 8 डॉलर (करीब 661 रुपये) प्रति महीने रखी है. हालांकि, देशों के हिसाब 8 डॉलर की ये फीस अलग-अलग हो सकती है. एलॉन मस्क के इस ऐलान के बाद से ही चर्चाओं का बाजार का गर्म है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है.
दरअसल, कई यूजर्स की तरह Zomato ने भी एलन मस्क से ब्लू टिक फीस को कम करने की मांग की. इसको लेकर कंपनी ने एक ट्वीट किया. Zomato ने अपने पोस्ट में लिखा- ओके एलन, 8 डॉलर पर 60% डिस्काउंट (5 डॉलर तक की छूट) कैसा रहेगा? मतलब, ब्लू टिक के लिए जोमैटो की मांग यदि मान ली जाए और Twitter ऐसा ऑफर दे तो यूजर को करीब 3 डॉलर (करीब 250 रुपये) प्रति महीने ही देने होंगे.
ok elon, how about $8 with 60% off up to $5?
Zomato के इस ट्वीट को अब तक 8 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्लू टिक फीस के लिए इस तरह की सौदेबाजी ठीक उसी तरह है, जैसे महिलाएं बाजार में मोल-भाव करती हैं. एक यूजर ने लिखा- ब्लू टिक की फीस अब भारतीय महिलाएं ही तय करेंगी, सस्ते से सस्ता.
बता दें कि Twitter पर Blue Tick चार्ज को लेकर एलॉन मस्क कई ट्वीट्स कर चुके हैं. उन्होंने ट्वीट्स की सीरीज के जरिए साफ कर दिया है कि कोई भी पेमेंट कर ब्लू टिक ले सकता है. हालांकि, ब्लू टिक यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे. इनमें से एक बेनिफिट ये है कि उन्हें ऐड कम देखने को मिलेंगे.
मोल भाव चल रहा है, ना आपका ना स्टीफेन का चलो 5 डॉलर रेट फिक्स कर दो। pic.twitter.com/M8cPur40be

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









