
Twitter ब्लू टिक के लिए 1,600 नहीं बल्कि देने होंगे इतने रुपये, Elon Musk ने किया इशारा
AajTak
Twitter पर Blue Tick के लिए कितना चार्ज लगेगा, ये सवाल सभी लोगों के मन में घूम रहा है. अब इसके बारे में खुद कंपनी के मालिक Elon Musk ने हिंट किया है. Elon Musk ने बताया है कि Twitter पर ब्लू टिक के लिए 1,600 रुपये नहीं बल्कि 8 डॉलर (लगभग 650 रुपये) लगेंगे.
Elon Musk ने Twitter को खरीद लिया है. अब इससे पैसे कमाने के लिए वो नए-नए तरीकों को खोज रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, Twitter पर ब्लू टिक के लिए Elon Musk 19.99 डॉलर या 1,600 रुपये चार्ज करेंगे. लेकिन, अब इसको लेकर एक नई जानकारी आई है. ये जानकारी खुद मस्क ने ही दी है.
Elon Musk ने बताया है कि Twitter पर ब्लू टिक के लिए 1,600 रुपये नहीं बल्कि 8 डॉलर (लगभग 650 रुपये) लगेंगे. ये रिप्लाई उन्होंने एक ट्वीट के जरिए किया है. लेखक Stephen King ने अपने ट्वीट में कहा था कि ब्लू टिक के लिए 1600 रुपये? ये बकवास है बल्कि उल्टा उनलोगों को मुझे पे करना चाहिए.
इसके रिप्लाई में एलॉन मस्क ने लिखा हमें किसी तरह बिलों का भुगतान करना होगा! ट्विटर पूरी तरह से विज्ञापनदाताओं पर भरोसा नहीं कर सकता. $8 के बारे में क्या ख्याल है? यानी ब्लू टिक के लिए कंपनी चार्ज करने की तैयारी में लगी हुई है. लेकिन, कीमत थोड़ी कम हो सकती है.
हालांकि, अभी इस पर ज्यादा जानकारी के लिए हमें इंतजार करना होगा. पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ब्लू टिक जारी रखने के लिए चार्ज लेगी. इसके लिए पहले से ब्लू टिक होल्डर को ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसके लिए उन्हें 90 दिन का समय दिया जाएगा.
अगर तय समय-सीमा में उन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया तो उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए संभावित कीमत 1,600 रुपये बताई गई. हालांकि, मस्क के ट्वीट से साफ है कंपनी इसको दूसरे तरह से प्लान कर रही है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










