
TVS iQube S and ST: सिंगल चार्ज में 212KM की रेंज... कमाल के फीचर्स! टीवीएस ने लॉन्च किया धांसू स्कूटर
AajTak
TVS iQube S and ST: टीवीएस आईक्यूब घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बीते कुछ महीनों में इस स्कूटर ने सेग्मेंट के लीडर रहे ओला और बजाज चेतक को कड़ी टक्कर दी है. अब कंपनी ने इस स्कूटर में कई बड़े बदलाव कर इसे बाजार में उतारा है.
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने घरेलू बाजार में अपने मशहूर इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube के नए अपडेटेड मॉडल 'S' और 'ST' को लॉन्च किया है. इस नए स्कूटर में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं जो इसे पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाते हैं.
बता दें कि, TVS iQube घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बीते कुछ महीनों में इस स्कूटर ने सेग्मेंट के लीडर रहे ओला और बजाज चेतक को कड़ी टक्कर दी है. अब इस नए अपडेट के बाद स्कूटर की डिमांड में और भी इजाफा होने की उम्मीद है. तो आइये देखें कैसा है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर-
TVS iQube S की शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें 5 इंच की TFT स्क्रीन दी जा रही है. वहीं, बड़े 7 इंच के डिस्प्ले वाले मॉडल की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यह स्कूटर अब 3.3 kWh यूनिट की जगह 3.5 kWh की क्षमता के बड़े बैटरी पैक के साथ आता है. इसलिए ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 145 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.
TVS iQube ST दो बैटरी पैक के साथ आता है. इसके 3.5 kWh बैटरी पैक वर्जन की कीमत 1.28 लाख रुपये है. वहीं बड़े बैटरी पैक वर्जन जिसमें 5.1 kWh की बैटरी मिलती है उसकी कीमत 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी का दावा है कि इसका बड़ा बैटरी पैक वेरिएंट सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
ऊपर बताए गए बदलावों के साथ-साथ TVS iQube के डिज़ाइन में भी बदलाव किए गए हैं. खास तौर पर, अब इसमें बेज़ कलर का इनर पैनल, डुअल-टोन सीट और अतिरिक्त सपोर्ट देने वाले पिलियन बैकरेस्ट दिए गया है. जो लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पिलर राइडर को और भी ज्यादा आराम प्रदान करते हैं. डुअल-टोन ब्राउन सीट इस स्कूटर के लुक और भी प्रीमियम बनाने में मदद करता है.
इसके अलावा इस स्कूटर में टचस्क्रीन डिस्प्ले समेत कई सारे फ़ीचर दिए गए हैं. जिसमें वॉयस-असिस्टेड और एलेक्सा-इनेबल्ड कमांड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट, 32-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और टॉप ट्रिम में 7-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












