
Tussle Over Traffic Challan: तुम काटो चालान हम काटेंगे बिजली, पुलिस और बिजली विभाग में ठनी
ABP News
Tussle Over Traffic Challan: मामला बढ़ा तो दोनों ही विभाग के आला अधिकारियों ने मीटिंग की और करीब 3 घंटे बाद पुलिस थाने सहित आवासीय क्वार्टर की बिजली शुरू हुई.
Tussle Over Traffic Challan: ख़ाकी वर्दी हमेशा रौब-दाब वाली और दमदार मानी जाती है. लेकिन यही ख़ाकी आज जोधपुर में बिजली महकमे से मात खा गई. क़िस्सा जोधपुर के ग्रामीण इलाक़े पीपाड का है और यही ख़ाकी वाले शेरों को बिजली वाले सवा शेरों ने खूब सबक सिखाया. मामला एक चालान से शुरू हुआ और इस कदर बढ़ा कि पुलिस और बिजली दोनो विभागों के आला अफ़सरों को कई घंटे तक सुलह सफ़ाई के लिए मशक़्क़त करनी पड़ी.जोधपुर में सरकारी बिजली कंपनी जोधपुर डिस्कॉम के एक कर्मचारी की गाड़ी का चालान काटकर रौब दिखाने वाले पुलिस कर्मचारी की हरकत का जवाब डिस्कॉम ने पुलिस थाना व पुलिस कर्मीयों के सरकारी क्वार्टर पर बिजली चोरी पकड़ कर बिजली कनेक्शन काट कर दिया.
दरअसल, डिसकाम के एक विद्युत इलाक़े में हुए ट्रांसफार्मर चोरी की एफआईआर दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचा था. अब ये कर्मचारी अपनी गाड़ी थाने के भीतर तक क्या ले गया वहां के पूरे स्टाफ़ को उसका ये कदम अपनी शान में गुस्ताखी लगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












