
Tukaram Maharaj Temple News: PM मोदी को मिलने वाली पगड़ी पर विवाद, बदलवाए गए लिखे हुए शब्द
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संत तुकाराम महाराज मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं. इस दौरान उनको एक पगड़ी भेंट स्वरूप दी जाएगी. पगड़ी पर लिखी बात पर आपत्ति जताई गई थी, जिसे बदल दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संत तुकाराम महाराज मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं. इस दौरान उनको एक पगड़ी भेंट स्वरूप दी जाएगी. पगड़ी पर लिखी बात पर आपत्ति जताई गई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे हैं. शाम को मोदी देहू शहर में होंगे. यहां वह संत तुकाराम महाराज मंदिर (Saint Tukaram Maharaj Temple) का उद्घाटन करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले उस पगड़ी को लेकर विवाद हो गया है, जो पीएम मोदी को भेंट स्वरूप मिलनी है. यह पगड़ी पीएम मोदी के लिए खास डिजाइन हुई है.
पीएम मोदी को जो पगड़ी मिलनी है, उसपर अभंग (भक्ति कविता का रूप) की कुछ लाइन लिखी थी, जिसपर विवाद था. इन लाइंस पर देहू संस्थान ने विरोध दर्ज करवाया था, जिसके बाद इनको बदला गया है.
बता दें कि पीएम मोदी के लिए यह स्पेशल पगड़ी मशहूर मुरुदकर जेंडेवाले (Murudkar Zendewale) से बनवाई गई थी. इसका ऑर्डर देहू मंदिर के ट्रस्टी नितिन महाराज मोरे ने दिया था.
पीएम मोदी की पगड़ी पर क्यों हुआ विवाद?
पीएम मोदी के लिए जो पगड़ी बनी थी, उसपर पहले लिखा था, भले तरी देऊ कासेची लंगोटी, नाठाळाचे माथी हाणू काठी.' ये लाइन संत तुकाराम की ही हैं. इसका मतलब होता है कि जिनका व्यवहार अच्छा है, उनके साथ अच्छा होगा. वहीं बुरे आचरण वालों को करारा जवाब मिलेगा." फिर आपत्ति के बाद नितिन महाराज ने ही इन लाइंस को बदलवा दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








