
Trump Warning to Putin: यूक्रेन के साथ अब सीजफायर को बाधित करना तबाही का कारण बनेगा... ट्रंप ने पुतिन को चेताया
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपोटर्स से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस सीजफायर पर सहमत होगा. उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधि रूस जा रहे हैं. यूक्रेन के साथ रूस के 30 दिनों के सीजफायर एग्रीमेंट को पुतिन को भेजा है.
सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. इसके बाद अमेरिका ने 30 दिनों के सीजफायर का यह प्लान रूस को भेजा था. इस पर पुतिन के ढीले रवैये को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें दो टूक वॉर्निंग दे दी है.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपोटर्स से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस सीजफायर पर सहमत होगा. उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधि रूस जा रहे हैं. यूक्रेन के साथ रूस के 30 दिनों के सीजफायर एग्रीमेंट को पुतिन को भेजा है.
ट्रंप ने पुतिन को चेताते हुए कहा कि अगर रूस, यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखता है तो उसे इसके सख्त परिणाम भुगतने होंगे. उसे इसका आर्थिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. हम कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं जिससे उन पर नकारात्मक वित्तीय प्रभाव पड़ सकता है. यह रूस के लिए घातक होगा. मैं ऐसा नहीं चाहता क्योंकि मेरा मकसद शांति लाना है.
इस पर रूस ने कहा कि वह अभी इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं. क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव से जब अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर सबसे पहले अमेरिका से चर्चा की जाएगी. में जमीन, हवा और जल तीनों स्तर पर जंग रोकने की बात कही गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










