
Trump Musk Challenge: ट्रंप-मस्क की जोड़ी के साइड इफेक्ट... US की इकोनॉमी से शेयर बाजार तक हाहाकार, Tesla का ही सबसे बुरा हाल!
AajTak
नैस्डैक (Nasdaq) में गिरावट से एलन मस्क को सबसे तगड़ा झटका लगा है. आप ये भी कह सकते हैं कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) की वजह से नैस्डेक में इतनी बड़ी गिरावट आई. S&P 500 भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गए.
अमेरिका विश्वशक्ति है, एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क ने खुलकर ट्रंप का समर्थन किया. फिर ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही एलन मस्क किंग मेंकर की भूमिका में नजर आने लगे. अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े फैसलों में भी मस्क की मौजदूगी दिखने लगी. ट्रंप भी मस्क के हां में हां मिलाने लगे.
इस बीच ट्रंप ने टैरिफ को लेकर मोर्चा खोल दिया. 'अमेरिका फर्स्ट' का नारा तो ठीक था. लेकिन दूसरे देशों पर दबाव डालकर 'अमेरिका फर्स्ट' का सपना अब सच होता नहीं दिख रहा है. शपथ के बाद से ही ट्रंप लगातार टैरिफ को लेकर एकतरफा ऐलान करते रहे. चीन, कनाडा, मेक्सिको और भारत जैसे देशों के लिए फरमान जारी कर दिए. उन्हें लगा कि उनकी इस चाल से दूसरे देश दबाव में आ जाएंगे. ट्रंप के टैरिफ अटैक से दूसरे देशों की इकोनॉमी पर बाद में असर होगा, लेकिन उससे पहले अब खुद अमेरिका पर उसका असर दिखने लगा है. क्योंकि चीन-कनाडा ने तो ट्रंप के टैरिफ का तगड़ा जवाब दिया है.
क्या ट्रंप का दांव हो जाएगा फेल?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से अमेरिका पर ही ट्रंप का दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. अमेरिका की इकोनॉमी में मंदी की आहट सुनाई देने लगी है. मंदी के डर से सोमवार को अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. नवंबर 2023 के बाद पहली बार डाओ जोंस 200 DMA के नीचे बंद हुआ.
नैस्डैक में सबसे ज्यादा 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सितंबर 2022 के बाद नैस्डेक में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. नैस्डेक में गिरावट से एलन मस्क को सबसे तगड़ा झटका लगा है. आप ये भी कह सकते हैं कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) की वजह से नैस्डैक में इतनी बड़ी गिरावट आई. S&P 500 भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गए.
दरअसल, ट्रंप की टैरिफ नीतियों की वजह से अमेरिकी इकोनॉमी में सुस्ती की आशंका बढ़ गई है. कुछ लोग तो कह रहे हैं कि जिस तरह से ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ वॉर छेड़ा, उसका सबसे ज्यादा असर अब अमेरिका पर ही दिख रहा है, और उसी कड़ी में मंदी और अमेरिकी शेयर बाजार में भूचाल में दिख रहा है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









