
मनरेगा की जगह लेने आ रहा 'वीबी जी राम जी' बिल नाम के अलावा क्या-क्या बदल देगा
AajTak
MGNREGA की जगह अब केंद्र सरकार नया कानून VB-G RAM G यानी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) लाने जा रही है. नए कानून में काम के दिन तो बढ़ाए ही जा रहे हैं, खेती के मौसम में ब्रेक पीरियड के भी प्रावधान किए जा रहे हैं.
मनरेगा को खत्म करके नया कानून लाने की तैयारी चल रही है. MGNREGA यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की जगह केंद्र सरकार नया कानून VB-G RAM G लाने जा रही है. VB-G RAM G यानी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण).
नए कानून के लिए 'वीबी जी राम जी विधेयक' संसद के शीतकालीन सत्र में ही लाए जाने की संभावना जताई जा रही है. नया कानून महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) अधिनियम, 2005 की जगह लेगा. नए कानून में रोजगार की गारंटी वाले दिनों की संख्या तो बढ़ेगी ही, केंद्र सरकार के साथ साथ अब राज्य सरकारों को भी फंडिंग साझा करनी होगी.
नए कानून में एक ब्रेक पीरियड का भी प्रावधान हो सकता है. मतलब, एक वित्तीय साल में ब्रेक की एक अवधि भी होगी, जिसमें बुवाई से लेकर कटाई तक के खेती वाले मौसम शामिल होंगे, और इस दौरान कोई काम नहीं कराया जाएगा.
1. नए कानून में काम की गारंटी पहले से ज्यादा दिनों की होगी
मनरेगा के तहत हर परिवार के लिए 100 दिन के रोजगार की गारंटी होती है, लेकिन नए कानून में दिनों की संख्या बढ़ा दी जाएगी. वीबी जी राम जी विधेयक में रोजगार कारंटी के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया जा रहा है.
मनरेगा में 'कम से कम 100 दिन' के काम का प्रावधान है, लेकिन सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था है कि ये मैक्सिम अवधि बन गया है. असल में, सॉफ्टवेयर में 100 ज्यादा दिनों के काम के लिए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की तरफ रिक्वेस्ट की जरूरत पड़ती है. और, इस तरह 50 दिनों के अतिरिक्त रोजगार की अनुमति मिल पाती है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










