
MP में मानवता शर्मसार! मरीज की पत्नी से करवाई एंबुलेंस की सफाई, ड्राइवर बोला- उल्टी की है तो धोना पड़ेगा
AajTak
Humanity Shamed in Satna: सतना जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही एंबुलेंस ड्राइवर ने संवेदनहीनता दिखाई और घायल मरीज की पत्नी से कहा कि वह एंबुलेंस को साफ करे. बेबस महिला एक बाल्टी में पानी भरकर वाहन को धोने लगी.
MP News: सतना जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में एक बार फिर संवेदनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रामनगर से सड़क हादसे में घायल एक मरीज को लेकर आई 108 एंबुलेंस के चालक ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए मरीज की पत्नी से ही एंबुलेंस की सफाई करवा दी. यह शर्मनाक घटना जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर सबके सामने हुई.
दरअसल, रामनगर निवासी कमलेश रावत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका पैर टूट गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया.
सतना आते समय रास्ते में मरीज कमलेश रावत की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे उल्टियां हो गईं, जिससे एंबुलेंस का पिछला हिस्सा गंदा हो गया.
उल्टी होने पर पत्नी को दी सजा

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











