
लश्कर कमांडर साजिद जट्ट था पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा
AajTak
NIA की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर साजिद जट्ट था. TRF ने हमले को अंजाम दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई. एजेंसी ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित साजिश बताया है.
पहलगाम आतंकी हमले के लगभग आठ महीने बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ा खुलासा करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें पांच संदिग्ध, दो आतंकी संगठन-पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) शामिल हैं.
पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. NIA की 1,597 पन्नों की चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और सहायक साक्ष्यों का जिक्र किया गया है.
चार्जशीट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेसिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले की योजना बनाने, सुविधा प्रदान करने और उसे अंजाम देने में भूमिका निभाई थी.
मुख्य हैंडलर: साजिद जट्ट
LeT का शीर्ष कमांडर साजिद जट्ट इस हमले का मुख्य हैंडलर था. जट्ट, जिसे सैफुल्ला, नुमी, लंगड़ा जैसे कई उपनामों से भी जाना जाता है, को अक्टूबर 2022 में यूएपीए के तहत 'व्यक्तिगत आतंकवादी' घोषित किया गया था.
यह भी पढ़ें: PoK में लश्कर-ए-तैयबा की नई साजिश... नीलम जिले में बन रहा सेंटर, खुफिया एजेंसियां सतर्क

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











