
Trump Big Decision: ट्रंप से फाइट का इफेक्ट! अमेरिका ने रोक दी यूक्रेन को जंग में दी जा रही मदद, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
AajTak
व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ तीखी बहस के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोक दी है.
व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ तीखी बहस के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोक दी है.
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन को रोकी गई यह सैन्य मदद तब तक बहाल नहीं जाएगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रंप को यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि जेलेंस्की वास्तव में शांति चाहते हैं.
अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका सैन्य मदद रोककर इसकी समीक्षा कर रहा है. अमेरिका के इस कदम को ट्रंप के साथ उनकी बहस का नतीजा बताया जा रहा है. बता दें कि इससे एक अरब डॉलर के हथियार और गोला-बारूद संबंधी मदद पर असर पड़ेगा.
वहीं, जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को सिक्योरिटी गांरटी चाहिए. इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि जिस तरह के हालात हैं, उससे लगता नहीं है कि यह युद्ध जल्द खत्म होगा. इस पर ट्रंप ने जेलेंस्की पर पलटवार करते हुए उसे बहुत ही खराब बयान बताते हुए इसकी निंदा की है.
अब क्या करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की?
अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोकने से राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को झटका लगा है. ऐसे में अब उनकी उम्मीद पूरी तरह से यूरोप पर टिकी है. यूरोप युद्ध में यूक्रेन की मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता जता चुका है. ब्रिटेन की अगुवाई में लंदन में हुई यूरोपीय देशों की इमरजेंसी बैठक में एक सुर में यूक्रेन की मदद की बात कही गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










