
Trigrahi Yog 2026: सूर्य-शनि-शुक्र का त्रिग्रही योग, 15 मार्च से इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
AajTak
मार्च में मीन राशि में शनि, शुक्र और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में एक बेहद खास माना गया है. इस संयोग से तीन राशियों को करियर, धन और निजी जीवन में बड़ा लाभ मिलने का संकेत है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कई रुके काम पूरे होंगे.
Trigrahi Yog 2026: मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. मीन राशि में शनि पहले से बैठे हुए हैं. 2 मार्च को शुक्र और 15 मार्च को सूर्य भी देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली इस राशि में आ जाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह त्रिग्रही योग तीन राशियों के लिए शुभ दिखाई दे रहा है. इन राशियों को पेशेवर, आर्थिक और निजी जीवन में जबरदस्त लाभ मिल सकता है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशिसूर्य-शुक्र-शनि का ये त्रिग्रही योग आपकी राशि के लाभ भाव में जगह लेगा. शुक्र की मौजूदगी आपके धनधान्य में वृद्धि करेगी. सूर्य आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और शनि देव कष्टों का निवारण करेंगे. इस दौरान आपको किसी मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है. मार्च के मध्य के बाद भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा. व्यापार से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं. नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. परिवार के साथ सुखद और संतोषजनक समय बिताएंगे.
मिथुन राशि यह शुभ योग मिथुन राशि के कर्म भाव में जगह लेगा. इसलिए पेशेवर जीवन में उल्लेखनीय सुधार संभव है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. पद-प्रतिष्ठा बढ़ी हुई रहेगी. आपके पारिवारिक जीवन में अचानक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. घर-परिवार में आपकी निर्णयों पर सहमति बनेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद जल्द समाप्त होगा.
कुंभ राशि यह त्रिग्रही योग कुंभ राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ देगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन की आवक अच्छी रहेगी. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा. खर्चों पर लगाम रखेंगे. जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च होगा. रोजगार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे कई कार्य सरलता से पूरे होंगे. पढ़ाई-लिखाई में लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










