
Trigrahi Yog 2026: मार्च 2026 में शनि-सूर्य-शुक्र की युति, इन 5 राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ
AajTak
Trigrahi Yog 2026: मार्च 2026 कीशुरुआत में मीन राशि में शनि, सूर्य और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या और मकर राशि के लिए करियर, धन और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत दे रहा है.
Trigrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं तो खास योगों का निर्माण होता है. इनका असल इंसान के भाग्य, करियर और धन पर भी पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च 2026 में मीन राशि में ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है. दरअसल, शनि पहले से मीन में मौजूद हैं, 2 मार्च को शुक्र यहां प्रवेश करेंगे और 15 मार्च को सूर्य भी इसी राशि में आ जाएंगे. इस तरह मीन राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. यह संयोग कई राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय खासतौर पर तरक्की और लाभ के संकेत दे रहा है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किन लोगों को ज्यादा फायदा मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के करियर में नई ऊर्जा आएगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए किस्मत मजबूत रह सकती है. अचानक धन लाभ या नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी में तारीफ मिलेगी और अधिकारी सहयोग करेंगे. कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मन संतुष्ट रहेगा.
मिथुन राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










