
Travis Head-Abhishek Sharma SRH vs LSG IPL 2024: ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की बैटिंग देख उड़े केएल राहुल के होश! मैच के बाद बोले- शब्द नहीं
AajTak
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. मैच के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनके पास शब्द ही नहीं हैं, वह बोले हेड और अभिषेक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, ऐसा तो टीवी पर देखा है.
Travis Head-Abhishek Sharma SRH vs LSG IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के मैच नंबर 57 में जो कुछ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान किया, उससे लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज त्राहिमाम-त्राहिमाम करते हुए नजर आए. हैदराबाद (उप्पल) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हेड और अभिषेक बुरी तरह से रनचेज के दौरान टूट पड़े. खास बात यह रही कि खुद केएल राहुल ने भी मैच के बाद 'ट्रेविषेक' (ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा) की तारीफ की.
ट्रेविषेक की जोड़ी में से एक अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 75 रन बनाए, इसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. युवराज सिंह के शागिर्द अभिषेक ने 267.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं ट्रेविस हेड 30 गेंदों पर 89 रन जड़े, उनका जहां मन हुआ उन्होंने वहां लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को मारा. हेड की पारी में 8 चौके और 8 ही छक्के शामिल रहे. इस दौरान ट्रेविस हेड का स्ट्राइक रेट 296.66 का रहा.
WHAT. A. CHASE 🧡 A 🔟-wicket win for @SunRisers with more than 🔟 overs to spare! Scorecard ▶️ https://t.co/46Rn0QwHfi#TATAIPL | #SRHvLSG pic.twitter.com/kOxzoKUpXK
दोनों ने मिलकर 58 गेंदों में 166 रन का टारगेट हासिल किया. जो पुरुषों के टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा दस ओवर का स्कोर है. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को भी यकीन नहीं हुआ कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है.
केएल राहुल ने दोनों की बल्लेबाजी देख सन्न रह गए, उन्होंने मैच के बाद कहा- मेरे पास शब्द नहीं है. हमने टीवी पर इस तरह की बल्लेबाजी देखी है, लेकिन यह अनरीयल बैटिंग थी. दोनों ने अपनी सिक्स हिटिंग स्किल्स पर कड़ी मेहनत की है. उन्होंने हमें यह जानने का मौका नहीं दिया कि दूसरी पारी में पिच कैसी है. उन्हें रोकना मुश्किल था क्योंकि उन्होंने पहली गेंद से हमला कर दिया.
केएल राहुल ने आगे कहा- एक बार जब आप हारने लगते हैं, तो आपके लिए गए फैसलों पर प्रश्नचिह्न लग जाता है. हम 40-50 रन कम रह गये. जब हमने पावरप्ले में विकेट गंवाए तो हमें कोई रन गति नहीं मिल सकी. आयुष और निकी (निकोलस पूरन) ने अच्छी बल्लेबाजी करके हमें 166 रन तक पहुंचाया. अगर हमें 240 रन भी मिलते तो वे उसका पीछा भी कर सकते थे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












