
Traumatic Asphyxia... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ में 5 लोगों ने इसकी वजह से गंवाई जान, समझें क्या है ये
AajTak
RML अस्पताल ने पुष्टि की है कि भगदड़ में जान गंवाने वाले 5 लोगों की मौत 'ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया' यानी दम घुटने के कारण हुई. RML अस्पताल की ओर से पुष्टि की गई है कि हॉस्पिटल में कुल 5 शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जिनमें से एक पुरुष (लगभग 25 वर्ष) और 4 महिलाएं शामिल हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. भगदड़ के बाद कुछ लोगों को दिल्ली के RML अस्पताल ले जाया गया था, जबकि कुछ लोगों को LNJP अस्पताल भेजा गया था. RML अस्पताल ने पुष्टि की है कि भगदड़ में जान गंवाने वाले 5 लोगों की मौत 'ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया' यानी दम घुटने के कारण हुई. RML अस्पताल की ओर से पुष्टि की गई है कि हॉस्पिटल में कुल 5 शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जिनमें से एक पुरुष (लगभग 25 वर्ष) और 4 महिलाएं शामिल हैं.
RML अस्पताल के PRO डॉ. पुलिन गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में कोई भी घायल भर्ती नहीं किया गया, बल्कि सिर्फ 5 मृतकों के शव लाए गए थे.
ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया क्या है? ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें सीने या ऊपरी पेट पर अत्यधिक दबाव पड़ने से सांस लेने और रक्त संचार में रुकावट आ जाती है. इससे व्यक्ति का दम घुट जाता है, जिससे मौत हो सकती है. ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया आमतौर पर गंभीर स्थितियों में होता है और तुरंत इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है.
ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया के कारण
LNJP अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
उधर, LNJP अस्पताल के सूत्रों के अनुसार घायलों में से कुछ को निचले अंगों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोगों की हड्डियों में चोट लगी है. अस्पताल में 15 डॉक्टरों की एक विशेष टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










