
Train Ticket Explainer: न बुजुर्ग, न कलाकार, न खिलाड़ी.. अब ट्रेन टिकट में सिर्फ इन्हें छूट, रेलवे ने बंद की रियायतें
AajTak
Railway train ticket concession: कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 में ट्रेन टिकटों पर रेलवे ने कई सारी रियायतें बंद कर दी थी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इन रियायतों पर लगी रोक को हटाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है. अभी दिव्यांगजनों और मरीजों को ही ट्रेन टिकटों पर रियायत मिल रही है.
Railway Concession: रेलवे ने ट्रेन टिकट पर कई यात्रियों को मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते लोकसभा में बताया कि कोरोना महामारी के चलते 20 मार्च 2020 को रेलवे ने कई रियायतों को रोक दिया था और फिलहाल इस रोक को हटाने का कोई विचार नहीं है. रेलवे पहले बुजुर्गों को भी ट्रेन टिकट पर कुछ रियायत देता था, लेकिन अभी इस पर भी रोक लगी है.
रेल मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से पहले रेलवे 53 कोटियों में ट्रेन टिकट पर छूट देता था. लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अभी केवल दिव्यांगजनों की 4 कोटियां और मरीजों-छात्रों की 11 कोटियों को ही रियायत मिल रही है.
अब किन-किन लोगों को मिल रही रियायत?
1. दिव्यांगजन
- शारीरिक रूप से विकलांग ऐसे लोगों को किराये में छूट मिलती है जो किसी सहयोगी के बिना यात्रा नहीं कर सकते. ऐसे लोगों को फर्स्ट और सेकंड एसी में 50% और बाकी क्लास में 75% तक की छूट मिलती है.
- नेत्रहीनों को भी राजधानी और शताब्दी गाड़ियों की थर्ड एसी और कुर्सी यान की टिकट पर 25% की रियायत मिलती है. ये छूट नेत्रहीन व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को भी मिलती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










