
Train Cancelled Today: रेलवे ने आज रद्द कर दीं 260 से ज्यादा ट्रेनें, यात्रा से पहले जरूर चेक कर लें लिस्ट
AajTak
Railway Cancelled Trains list: देश भर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. आइए जानते हैं, आज कौन-कौन सी ट्रेनें आज कैंसिल हैं.
Cancelled Train List Today 09 January 2023: भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है. हर रोज बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से यात्रा करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे भी लगातार कार्य करता रहता है. ऐसे में कई बार रेलवे को ट्रेनें कैंसिल भी करनी पड़ती हैं. ठंड के मौसम में कोहरे के कारण भी कई ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं. हालांकि, यात्रियों को प्रभावित ट्रेनों की जानकारी रेलवे पहले से ही दे देता है. आइए जानते हैं आज रेलवे ने कितनी ट्रेनें रद्द कीं.
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज यानी 09 जनवरी, 2023 को 267 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रद्द की गई ट्रेनों में मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर समेत अलग-अलग ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे की मानें तो आज 82 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं जिसमें से 56 ट्रेनों को कोहरे के चलते रद्द किया गया है. वहीं, 140 पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द की गई हैं जिसमें से 42 ट्रेनों को कोहरे के चलते रद्द किया गया है. छोटी दूरी की यात्रा करने वाली 40 सब-अर्बन ट्रेनें भी आज रद्द की गई हैं. इसके अलावा 5 और ट्रेनें भी रद्द की गई हैं.
वहीं, कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं. जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक करी 170 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इसमें से 91 ट्रेनों की रफ्तार कोहरे के कारण धीमी हुई है.
अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






